गंगनहर पटरी पर कुलंजन गांव के सामने लगे श्री कामेश्वर धाम मंदिर शिव कांवड़ सेवा शिविर-तिरंगे वाल?
- फोटो : SARDANA
180 फीट लंबे तिरंगा बड़ा रहा कांवड़ शिविर की शान
- कांवड़ पटरी मार्ग पर लगा है शिविर, भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग
सरधना। श्रावण मास में भोले की सेवा के लिये ग्रामीण जहां एक तरफ कांवड़ सेवा शिविर लगाते हैं। वहीं उन शिविरों में ग्रामीण कांवड़ यात्रा के दौरान जमकर कांवड़ियों की सेवा करते हैं। ग्रामीण घर का जरूरी काम काज छोड़कर कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहते हैं। ग्रामीण कांवड़ सेवा शिविर के सामने खुद ही यातायात व्यवस्था को भी संभाल रहे हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी भारी वाहनों को नहीं रोका जा सका हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भारी वाहनों को जल्द नहीं रोका गया तो इस मार्ग पर बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। मानपुरी स्थित कुंवरपाल के भंडारे पर बुधवार को खीर पूरी के साथ कचौरी व आलू टमाटर व मटर की मिक्स सब्जी भोलों के भोजन के लिये बनवाई गई। उधर कुलंजन के शिव कामेश्वर धाम मंदिर कांवड़ सेवा शिविर का बृहस्पतिवार को शुभारंभ होगा। इस कांवड़ सेवा शिविर को झंडे वाले कांवड़ सेवा शिविर के नाम से भी जाना जाता हैं। इस बार 180 फिट लंबाई के तिरंगे को कांवड़ सेवा शिविर पर लगाया गया हैं।