फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज रफ्तार में थार अनियंत्रित होकर आबू नाले में गिरी

Mon, 15 Jul 2024 05:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के काठ का पुल पर तेज रफ्तार से आती थार कार अनियंत्रित होकर आबू नाले में जा गिरी। थार सवार संजयनगर सिविल लाइन निवासी विकास राणा को राहगीरों ने किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकाला। वह नशे में था। नशे में तेज गति से कार चलाने के कारण ही थार नाले में गिरी। गमीनत रही कि चालक विकास को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी को जेसीबी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार देर रात करीब दस बजे हुआ। राहगीरों के अनुसार गाड़ी बहुत तेज गति से आ रही थी। काठ का पुल पर अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने साहस कर चालक विकास को बाहर निकाला। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पहले लोगों ने खुद ही थार को नाले से निकालने का प्रयास किया। लेकिन गाड़ी भारी होने और नाला काफी बड़ा होने के कारण गाड़ी उसमें से निकल नहीं पाई।
काफी मशक्कत के बाद भी जब थार नहीं निकली, तो मौके पर जेसीबी को बुलाना पड़ा। जेसीबी के जरिए पहले थार निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन फिर भी थार बाहर नहीं निकल सकी। इसके बाद एक आदमी को जेसीबी से बांधकर थार निकालने के लिए नाले में उतारा गया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद थार को नाले से बाहर निकाला गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि गाड़ी का नाले से बाहर निकाला लिया गया है। गाड़ी चालक नशे की हालत में था। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें