मेरठ। सिद्ध संत सहजराम के अनुयायी तेवतिया समाज की ओर से रविवार को भव्य पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन राजराजेश्वरी उत्सव भवन सम्राट पैलेस में किया गया। अध्यक्षता वीर बोस तेवतिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। नरेश, अनीता चौधरी, ज्ञाप्ति, शर्मिष्ठा, रामेश्वरी, ज्योति, अनुशा, अंचुवाना आदि महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति से सराबोर किया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन भी हुआ। मंच संचालन सौरभ जैन सुमन ने किया। कार्यक्रम में दमदार बनारसी ने हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को गुदगुदाया। अंकित शुक्ला और दिव्यांश टंडन ने वीर रस की कविताएं सुनाईं। संचालन केपी सिंह तेवतिया ने किया। समारोह को सफल बनाने में सत्यपाल सिंह, सीपी सिंह, संजीव, प्रकाश, जयवीर, इंद्रजीत तेवतिया, शिवम, प्रवीण, अजय रहे। संवाद