फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर पर टेंडर, नहीं हो रहा सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर पर टेंडर, नहीं हो रहा सड़क निर्माण
विज्ञापन

मेरठ। छावनी के रिहायशी क्षेत्र में ऐसी कोई सड़क नहीं है जो गड्ढा मुक्त हो। कहीं सीवर लाइन कार्य के कारण सालों से सड़कें टूटी हैं तो कहीं एमईएस ने निर्माण नहीं कराया। टेंडर निकालकर विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन काम कहीं नहीं हुआ। बीते तीन माह में कई बार सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा चुका है।
छावनी में मुख्य बाजार की सड़क गड्ढों के कारण सर्वाधिक प्रभावित है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र एमईएस के अंडर में आता है। एमईएस ने इन सड़कों का अभी तक निर्माण नहीं कराया है। व्यापारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। एक तरफ टूटी सड़कों के कारण जाम के हालात हैं तो दूसरी तरफ दुपहिया वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी बोर्ड के नामित पार्षद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड बैठक हर बार छावनी की सड़कों का मुद्दा उठाया जा रहा है। केंद्र सरकार से भी सड़क निर्माण के लिए ग्रांट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें