फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से टैंपो चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर निवासी सादिक मंगलवार की रात जेल चुंगी से गांव नंगलाशाहू सवारी छोड़कर घर लौट रहा था। जब वह भट्टे के समीप पहुंचे तभी ईंख के खेत से चार पांच बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। बदमाशों के देखते ही टैंपो चालक सादिक ने टैंपो को दौड़ा दिया। इस पर एक बदमाश ने टैंपो चालक सादिक पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। जिस पर गोली सादिक के दाहिने कंधे के पास जाकर लगी। वहीं, घायल सादिक ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया था। वहीं, सादिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं, पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के गांव मोरना, रुकनपुर, नंगलाशाहू सहित अन्य गांवों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही पुलिस की टीम बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें