फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश के बाद पांच डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Wed, 08 Oct 2025 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर आसमान पर कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मंगलवार देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार को दिनभर आसमान पर धूप व बादल छाए रहे। मौसम में नमी आने के कारण ठंड का अहसास बना रहा।
लगातार तीन दिन तक बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की और मौसम में नमी बढ़ गई। अक्तूबर के शुरुआत में तापमान 35 के आस पास चल रहा था, लेकिन बारिश होने के बाद तापमान 30 से नीचे आ गया। बारिश के साथ हवा चलने से बुधवार को भी गुलाबी ठंड का अहसास बना रहा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आएगा। तामपान में धीरे धीरे गिरावट होगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 21.4 मिमी. दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई 74 दर्ज किया गया। गंगानगर में 86, जयभीम नगर में 78, पल्लवपुरम में 64, बेगमपुल 79, दिल्ली रोड 82 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें