फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिले में तापमान फिर पहुंचा 45 डिग्री पर, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा

Mon, 17 Jun 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
धूप में कपडा लपेट कर स्कूटी पर जाती महिलाएं
विज्ञापन
शामली। जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। जिले का तापमान एक दिन बाद फिर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात के न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने पर 32 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के कारण लोगों को दिन में चैन मिल रही है और न रात को भरपूर नींद ले पा रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ाें से लोगाें को राहत नहीं मिल रही है। गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को सुबह सात बजे से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवा लू चलने से लोगों का हाल बेहाल बना रहा। जैसे जैसे तापमान बढ़ता गया गर्म हवा की गति भी बढ़ती गई। दोपहर में हाल ये हो गया कि लोग घर से बाहर धूप में नहीं निकल सके। दोपहर के समय गर्मी के कारण बाजार व सड़कें भी सूनी रही। शाम छह बजे के बाद धूप कम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल सके। पिछले 24 घंटे के तापमान को देखे तो एक दिन बाद फिर अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दो दिन पहले शुक्रवार को भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 44 डिग्री सेल्सियस हो गया था। रात के न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में जिस तरह का मौसम चल रहा है, उसे देखते हुए अभी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें