फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेजल बेन ने जीते दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रोहटा रोड स्थित गगन विहार निवासी और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच नितिन चौधरी की प्रशिक्षु तेजल बेन अमराजी डामोर ने पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। साई एनसीओई गांधीनगर में तैनात कोच नितिन चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहीं तेजल बेन ने टी-12 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में 57.60 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। वहीं, 200 मीटर दौड़ में 25.23 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। नितिन चौधरी पिछले आठ वर्षों से साई में सेवाएं दे रहे हैं। तेजल बेन की इस उपलब्धि पर कोच ने खुशी जताते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें