मोदीपुरम। खिर्वा जलालपुर स्थित तेज पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ चंद्रवीर, सुभाष चंद नलवा और अनुज त्यागी किया। वाद विवाद, खो-खो, वाॅलीबाल में तेज पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। तीन में से एक वाद विवाद प्रतियोगिता में पहलसन इंटरनेशनल स्कूल की टीम अव्वल रही। प्रबंध निदेशक डॉ. टी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह ने प्रतिभागियों को सराहा। इस दौरान सतेंद्र कुमार, अनुज त्यागी, मोहित, डॉ. अमित नागर, अभिषेक त्यागी, यशपाल एस जांगिड़, अनु शर्मा, सरिता, अंजू, कविता, रूबी, शालिनी, रेखा, रजनी, श्वेता मलिक, सपना, प्रीति आदि मौजूद रहे। संवाद