फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तहसील टीम ने कूड़ी कमालपुर में अवैध खनन में चार डंपर व जेसीबी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। तहसील टीम ने पुलिस के साथ कूड़ी कमालपुर गांव के जंगल में शनिवार रात छापा मारकर अवैध खनन करते चार डंपर व एक जेसीबी को पकड़ा। जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। जबकि चार डंपर चालकों को बाद में थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र में अवैध खनन बड़े स्तर पर बेखौफ चल रहा है। शनिवार रात अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार सचिन कुमार पुलिस को साथ लेकर कूड़ी कमालपुर के जंगल में पहुंचे, जहां पर अवैध खनन चल रहा था। तहसील टीम व पुलिस को देखकर अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई। चालक जेसीबी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। टीम ने जेसीबी व चारों डंपर व उनके चालकों को थाने ले आई। अवैध खनन के मामले में पकड़े जाने की सूचना पर इन्हें सहयोग करने वाले लोगों का जमावड़ा लग गया। सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग थाने पहुंचे। दोपहर के समय डंपर चालकों को थाने से छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि चार डंपर, उनके चालक तथा जेसीबी पकड़ी गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। डंपर व जेसीबी को सीज किया गया है।
वहीं, जिस समय तहसील की टीम कार्यालय से निकली उसी समय एक जेसीबी मखदूमपुर रोड की ओर जाती दिखाई दी। जिसे रोकने पर उसका चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। जिसे कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें