फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मेला घूमने गए किशोर का शव नग्न अवस्था में जंगल में पड़ा मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 04 Aug 2022 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 14 वर्षीय किशोर बुधवार शाम को मेला घूमने की बात कहकर घर से निकला था। गुरुवार सुबह जंगल में एक पेड़ के नीचे नग्न अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गंज दारानगर क्षेत्र में एक बालक का शव नग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि 14 वर्षीय किशोर बुधवार शाम को मेला घूमने की बात कहकर घर से निकला था। किशोर की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम दारानगर निवासी रिहान पुत्र स्वर्गीय शकील उम्र 14 वर्ष कल शाम 7:00 बजे घर से मेला घूमने के लिए गया था। देर रात न लौटने पर परिवार को चिंता हुई और उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। नहीं  मिलने पर चिंता बढ़ी तो परिजनों ने मोहल्ले वालों को इस बात जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Exclusive: कैसे होगी सुरक्षा, स्टंटबाजों को पकड़ने गई पुलिस को मैजिक से खिंचवानी पड़ी जीप, तस्वीरें है गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने मिलकर रिहान को ढूंढा तो पता चला कि विदुर कुटी गांव के नीचे वन विभाग की जमीन में खड़े कीकर के पेड़ के नीचे रिहान का शव  नग्न अवस्था में पड़ा है । रिहान के मुंह से झाग आए हुए थे। वहीं शव के पास में दो जोड़ी चप्पल पड़ी थीं।

शव को इस हाल में देख परिवार के होश उड़ गए। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गंज चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया।

मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने घटना की जानकारी ली और बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ठ हो सकेगा। मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी। वहीं किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, परिजनों का आरोप है कि रिहान के गले पर निशान भी थे। परिजनों बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें