फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोर ने सात साल की बालिका से की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में रविवार रात 15 वर्षीय किशोर ने सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर बालिका के परिवार को आरोपी के परिजन ने जान से मारने की धमकी दी। परिजन ने दुष्कर्म का आरोप लगा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराकर दुष्कर्म की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कॉलोनी में एक मजदूर का परिवार किराए पर रहता है। मजदूर की सात वर्षीय बालिका रविवार रात छत पर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के जानकारी देने पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे और विरोध जताया। तब आरोपियों ने पीड़ित परिजन को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सोमवार को पिता पीड़िता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और किशोर दुष्कर्म का आरोप लगाया। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। दुष्कर्म की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें