फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता का कहना है कि गांव का ही एक युवक पिछले कई महीनों से उसकी बेटी से बात कर रहा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नवंबर में बेटी को एक होटल में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद गांव के घेर में भी घटना को दोहराया। किशोरी के भाई ने दोनों को देख लिया, तब घरवालों को पूरी बात पता चली। आरोप है कि आरोपी ने बाद में बेटी से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पिता का कहना है कि उसने पुलिस चौकी और थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें