फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़-मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर थी। तभी एक विशेष समुदाय का युवक घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर शराबा की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने हसनपुर कला निवासी रिहान पर छेड़छाड़ और उसके भाई जावेद पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें