फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, किठौर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, किठौर में फेंका
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट की रहने वाली किशोरी का चार दिन पहले अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार रात किठौर के गढ़ रोड पर बेसुध हालत में किशोरी को फेंककर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता परिजनों के साथ किठौर थाने पहुंची। यहां नौचंदी क्षेत्र का मामला बताकर उसे टरका दिया गया। नौचंदी और लिसाड़ी गेट में भी पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अब एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कुछ समय पहले नौचंदी क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां रहने गई थी। उनके यहां किठौर निवासी चार युवक काम कर रहे थे। आरोप है कि एक जनवरी को युवक 15 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गए। उन्होंने नौचंदी थाने में गुमशुदगी की जानकारी दी थी, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार देर शाम बेटी गढ़ रोड पर किठौर क्षेत्र में बेसुध हालत में मिली। आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिसकर्मी पहुंचे और उसे थाने ले गए। पूछताछ में उसने घर-परिवार के बारे में बताया। पुलिस ने परिजनों को फोन किया और वह उसे ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि उनकी जानकारी में इस तरह का मामला नहीं है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें