चारा मशीन में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में बुधवार सुबह चारा मशीन में चारा काटते समय दुपट्टा फंसने के कारण किशोरी की मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार वालों में कोहराम मच गया और परिजनों ने बिना पीएम कराए सुपुर्द ए खाक कर दिया। अलसुबह कस्बा हर्रा में फसरू पुत्र अयूब की 15 वर्षीय पुत्री घर में ही लगे चारा मशीन पर चारा काटने के लिए इंजन चालू करके चारा काटने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन के पट्टे में आने के कारण वह चारा काटने की मशीन की चपेट में आ गई। किशोरी की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच किशोरी को बचाने का प्रयास किया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि बाद में परिवार वालों ने किशोरी के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए। शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। हर्रा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने लिख कर दिया है कि वह कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है। (संवाद)