फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। मकान की छत पर फोन पर बात कर रही एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। जनपद सहारनपुर के थाना फतेहपुर गांव मीरपुर निवासी देवेंद्र रामपुर तिराहे पर एक मकान में किराए पर रहता है। एक ढाबे के सामने खोखा रखकर सामान बेचता है। बृहस्पतिवार की रात्रि में उसकी 14 वर्षीय बेटी मकान की छत पर फोन से बात कर रही थी। मकान के बराबर से 11 हजार की बिजली लाइन जा रही थी। वह उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पूरी रात बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें