फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो किलो गांजे के साथ किशोर पकड़ा, साथी भागा

Sun, 14 Jun 2026 09:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। थाना दौराला पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी के मामले में एक किशोर को पकड़कर उसके कब्जे से करीब दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक किशोर को रोककर तलाशी ली। उसके पास से करीब दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि वह अपने एक साथी के साथ आसपास के क्षेत्रों में गांजा बेचने का काम करता था। कार्रवाई के दौरान दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। दोनों तस्कर रुहासा गांव निवासी है। टीम लगातार दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें