फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर एवं परिजनों को ले गई स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मटौर गांव में सोमवार सुबह कोरोना संक्रमित संदिग्ध किशोर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किशोर तीन दिन पहले ही मुजफ्फरनगर के जानसठ से आया था और उसे खांसी एवं हल्का बुखार था। इस पर ग्रामीणों ने कोरोना संदिग्ध होने की जानकारी पीआरवी को दी। इस पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम किशोर के घर पहुंचीं और एंबुलेंस में बैठाकर पूरे परिवार को अपने साथ ले गई। किशोर में संदिग्ध लक्षण की जानकारी मिलने पर ग्रामीण किशोर के घर के आसपास जाने से भी कतरा रहे थे। टीम ने किशोर एवं उसके परिजनों की जांच की। इसमें किशोर को मामूली खांसी होने के लक्षण दिखे। जिस पर चिकित्सकों ने उसे दवा दी। किशोर से चिकित्सकों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एक अप्रैल को मुजफ्फरनगर के जानसठ में काम करने गया था। वह बीती दस अप्रैल को वापस आ गया। इस पर चिकित्सकों ने उसे तथा परिजनों को जमकर फटकार लगाई। सीएचसी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि किशोर को मामूली खांसी थी। वह लॉकडाउन का उल्लंघन कर जानसठ गया था। इस पर उसे एवं परिजनों को चेतावनी दी। स्थिति स्पष्ट होने के बाद भी गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गांव में सैनिटाइजेशन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें