फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से शुक्रवार को घर से निकली एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।लाला मोहम्मदपुर निवासी शाहिद पुत्र शरीफ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री जोया अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया हो सकता है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी पूजा पंवार ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें