परिजनों ने एक युवक पर की खिलाफ कराई अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक लूमान पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।कैंट क्षेत्र निवासी महिला ने बुधवार को सदर बाजार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 14 जुलाई को उनकी बेटी दोपहर करीब तीन बजे घर से सामान लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने आस-पास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन शक के आधार पर एक आरोपी के घर पहुंचे। लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। परिजनों ने आरोपी के नंबर पर संपर्क किया। उसका नंबर बंद आ रहा था। आरोप है कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। जल्द दोनों को तलाश लिया जाएगा।