फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेक्नीशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में घने कोहरे में बुधवार सुबह बाइक सवार पेपर मिल के टेक्नीशियन विनय सैनी (34) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि मुंडाली के गांव सिसौली निवासी विनय सैनी ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर थाना इंचौली क्षेत्र के गांव सैनी स्थित देव प्रिय पेपर मिल जा रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मां गुड्डी, भाई विकास, बहन कंचन, पत्नी रेखा और दोनों बच्चों का रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें