मेरठ। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 18 मार्च तक लखनऊ में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम के चयन को मेरठ कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला स्तरीय ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9 मार्च को दोपहर 3 बजे से होंगे। वहीं मंडल स्तरीय ट्रायल 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर से भी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। संवाद