मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के मंडल अध्यक्ष ओमकार यादव व अन्य पदाधिकारियों ने माधवपुरम स्थित एक राशन डीलर पर कार्डधारकों को राशन न दिए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यह दुकान मास्टर कालोनी के लिए आवंटित है, लेकिन इसका संचालन गलत तरीके से माधवपुरम में किया जा रहा है। ओमकार यादव ने इसकी शिकायत जिलापूर्ति विभाग में की। जिसके बाद बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्डधारकों से पूछताछ की व दुकान के कागजों की जांच की। जांच में कार्डधारकों ने भी डीलर के द्वारा राशन न दिए जाने का आरोप लगाया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच रिपोर्ट तैयार कर आलाधिकारियों को सौंप दी गई है।