डायट में प्रशिक्षण प्राप्त करते शिक्षक। (स्त्रोत डायट) मवाना।
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), छोटा मवाना में शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। इसका उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाना और बोर्ड परीक्षा की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। कार्यशाला के इस बैच में कक्षा 12 के रसायन व जीव विज्ञान और कक्षा 10 के सामाजिक अध्ययन व गणित के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। सीबीएसई के अनुभवी शिक्षकों ने मास्टर ट्रेनर के रूप में सेवाएं दीं। शशि ढाका, मंजीत कौर खनूजा, जेके अरोड़ा, पूनम अत्तरिश, एके दुबे, प्रीति शर्मा, शांतनु शर्मा, केबी सिंह, चेतना अग्रवाल और अंकुर फर्सवाल ने विभिन्न विषयों में मार्गदर्शन दिया। समापन पर डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन जरूरी है। प्रतिभागियों और मास्टर ट्रेनर्स को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न दिए गए।
डायट में प्रशिक्षण प्राप्त करते शिक्षक। (स्त्रोत डायट) मवाना।