मेरठ। बेसिक स्कूलों के विलय का विरोध तेज होने लगा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश तोमर ने बताया कि तीन से आठ जुलाई तक विलय के विरोध में अभियान चलाया जाएगा। संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्री, विद्यालयों के बच्चों के अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व रसाइया सभी मिलकर अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों को ज्ञापन देंगे। छह जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अभियान चलाया जाएगा। आठ जुलाई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दोपहर 2:30 बजे से चार बजे तक धरना दिया जाएगा। धरने के बाद बीएसए के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें विलय की प्रक्रिया को रोकने की मांग की जाएगी। संवाद