सरस्वती शिशु मंदिर भाटीपुरा पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में अध्यापक गणों को स्वास्थ्
माछरा। पदमावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर भटीपुरा में अध्यापकों को स्वास्थ्य और हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरुक करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अध्यापकों को डिजिटल माध्यम के साथ-साथ डमी पर सीपीआर देने की प्रक्रिया, हृदय संबंधी बीमारियों की जानकारी तथा सही खानपान की जानकारी दी गई। जिसमें शोभित त्यागी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक हृदयघात हो तो उसे सबसे पहले सीने पर प्रेशर देते हुए सीपीआर देना चाहिए और एक मिनट मुंह से ऑक्सीजन भी देनी चाहिए। इसके बाद तुरंत नजदीक चिकित्सालय में पहुंचाना चाहिए ताकि समय रहते व्यक्ति की जान बचाई जा सके। उन्होंने सही खानपान की जानकारी देते हुए बताया कि खाने में हमेशा हरी सब्जियों को शामिल करें। खाना खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए आदि की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य भगत सिंह तथा अध्यापक उपस्थित रहे।