मेरठ। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की ओर से 14 अक्तूबर को हापुड़ रोड स्थित पंडित बक्शी दास इंटर कॉलेज जाहिदपुर में शैक्षिक संगोष्ठी की जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। संगोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए सरकार तक आवाज पहुंचाई जाएगी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ होंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संगोष्ठी में भाग लेने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा। इसके चलते जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षकों के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है। संघ के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली और जिला मंत्री अरविंद चौहान ने शिक्षकों से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। संवाद