पीएनबी के शाखा प्रबंधक कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, प्राधिकृत नियंत्रक अमित कुमार आदि को प
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और कृषक इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। डायट मवाना में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मनोज कुमार आर्य एवं प्रवक्ता के स्वागत और प्रशिक्षु ललिता, शीतल और अंजलि द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुआ। मंच का संचालन जीएलएड बैच (2025–27) की प्रशिक्षु अर्जिता और कोमल ने संभाला। समारोह में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अमूल्य योगदानों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर्स जैसे रोचक खेल आयोजित किए। साथ ही दृष्टि ग्रुप द्वारा प्रेरक नाटक, रिमशा द्वारा भाषण और मानसी व अफशा द्वारा कविता प्रस्तुत की गई। कृषक इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक अमित कुमार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हस्तिनापुर की प्रधानाचार्य नीतू रानी और कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान केपी सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।