बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में शुक्रवार शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसमें प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने शिक्षकों को गूगल मीट एप द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई कराने के बारे में बताया। कहा कि जो भी छात्र व्हाट्सएप ग्रुप अथवा गूगल मीट ऑनलाइन शिक्षण में उपस्थित नहीं रहता है, उसकी अनुपस्थिति लगाई जाये। मासिक परीक्षाएं भी प्रत्येक माह के अंत में ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करें। कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राएं दूरदर्शन पर दोपहर एक बजे से साय 6.30 तक तथा कक्षा 9 व 11 के छात्र अपराह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक स्वयं प्रभा चैनल से पठन पाठन करें। विद्यालय के शिक्षक भी दूरदर्शन के कार्यक्रम देखे और बच्चों का मूल्यांकन करें। प्रशिक्षण में , मनोज, अनिरुद्ध सिंह, सोनू, अरविंद, रामेश्वर, चमनलाल, विनोद उपस्थित रहे।