फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ में, वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आगामी लोकसभा चुनाव में नए मतदाता के नाम जोड़कर नई मतदाता सूची बनाने का काम जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है। शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ में लगाई जा रही है और विभागीय अधिकारी औचक निरीक्षण में शिक्षक अनुपस्थिति बताकर वेतन काट रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एडीएम प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा। चार शिक्षकों की बीएलओ में ड्यूटी के प्रमाण एडीएम प्रशासन को सौंपे। जिटौली गांव के स्कूल में तैनात चार शिक्षक राकेश कुमार मलिक, शालिनी रस्तोगी, मधुलिका, शिखा पाल का एक-एक माह का वेतन काट लिया है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बीएसए, डीआईओएस से फोन पर बात की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने बताया है कि बीएसए आशा चौधरी ने चारों शिक्षकों का वेतन देने की स्वीकृति कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें