मेरठ..कंवलजीत..सनातन धर्म इंटर कालेज सदर के प्रांगण में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों द्वारा बच्चो को
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ। एसडी इंटर कॉलेज सदर के प्रांगण में गुरुवार को शिक्षक दिवस पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल, प्रबंधक राजेंद्र सिंघल, उप प्रबंधक बीबी बंसल द्वारा एनसीसी के सर्वोत्तम कैडेट्स और विद्यालय के मेधावी छात्रों और नेशनल हॉकी खिलाड़ी कार्तिक यादव को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के रविंद्र पाल विहान, गौरव सिंगल, पूजा गुप्ता, अर्चना ठाकुर, हरेंद्र चौधरी, कमल सिंह को श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, राजेंद्र पिथोरिया, सुमन प्रकाश, वीर सिंह, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद