शिक्षक दिवस पर लिटिल एंजिल स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कस्बे के लिटिल एंजिल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक रही। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षक दिवस का महत्व बताया। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि कामयाबी की हर इमारत की नींव किसी न किसी गुरु के मार्गदर्शन में रखी जाती है। शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने का सलीका और आगे बढ़ने का हौसला भी सिखाते हैं। प्रधानाचार्य पल्लवी वाल्डन ने कहा कि शिक्षक दिवस उन शिक्षकों को धन्यवाद कहने का अवसर है, जिनकी शिक्षा ने अनगिनत सपनों को हकीकत बनाया और समाज को जिम्मेदार नागरिक दिए। उनकी हर सीख आज भी छात्रों की कामयाबी की सीढ़ी है। इस मौके श्री आत्मानंद जैन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र जैन, शिक्षक योगेंद्र सिंह, भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल, कर्म योद्धा फाउंडेशन के मोहित कुमार आदि ने संबोधित किया। संचालन तानिया वाल्डन ने किया।