फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस जानी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
जानी में ​केक काट कर शिक्षक दिवस मनाते छात्र ​शिक्षक फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। शिक्षक दिवस जानी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। सीएलएम इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के लिए केक काटा और गिफ्ट भेंट किए। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शांति पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया। बच्चों ने अध्यापकों को पेन, गुलाब का फूल आदि गिफ्ट भेंट किए। शिक्षक रवि चौधरी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने का दिन है। शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं है, बल्कि वह हमारे चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें