बीआरसी माछरा पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक व पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधक्रष्णन अय्यर
माछरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र माछरा पर खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। बताया कि यह दिन सभी छात्रों व शिक्षकों के लिए बेहद खास होता है। दरअसल, भारत में शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी प्रतिभागियों द्वारा बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व मुख्यमंत्री के भाषणों को सुना गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री प्रेमचंद व कासमपुर के ग्राम प्रधान ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रेमचंद, ताजुल मलूक, अमरीश शर्मा, चारु शर्मा, इमरान अहमद, चांद मोहम्मद, अनिल कुमार, तशरीफ अली, सोनू सिंह, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।