मेरठ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष विनोद त्यागी और मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन कर अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की। संवाद