ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में स्वच्छता शपथ की शपथ लेते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, उपप्रबंधक शैवाल दुबलिश और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता शपथ ग्रहण की। इसके उपरांत कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह, कोऑर्डिनेटर निष्ठा, निपेंद्र कुमार भटनागर, चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, मीनाक्षी, कृष्ण चंद के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन हुई। पोस्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। नगर पालिका ने बताया कि विद्यालय और घर एवं अपने गली मोहल्ले को स्वच्छ रखना है तभी भारत को स्वच्छ किया जा सकता है।
ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में स्वच्छता शपथ की शपथ लेते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।