फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षक सुशील को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

विज्ञापन
डाक्टरेट की उपाधि मिलने पर सम्मान करते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के गणित शिक्षक सुशील कुमार को शिक्षा एवं लेखन क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि नेशनल काउंसिल ऑफ पीस एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा प्रदान की गई। जो कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय से पंजीकृत संस्था है। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि सुशील कुमार न केवल एक कुशल शिक्षक हैं, बल्कि एक प्रेरक लेखक भी हैं। उनके द्वारा लिखित 17 शैक्षणिक पुस्तकें बीएड, डीएल एड, एमएड, बीफार्मा तथा कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई हैं। सुशील कुमार की यह उपलब्धि कृषक इंटर कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षक संजीव कुमार, अरविंद विजय, जय मंगल, अमित कुमार आदि शिक्षकों ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें