मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में शिक्षिका है। 22 सितंबर को उनकी बेटी स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी। देर शाम तक बेटी घर नहीं पहुंची। बेटी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों में भी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।परिजनों ने एसएसपी से बेटी की बरामदगी की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि युवती की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द युवती को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद