फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल चयन समिति में शिक्षिका गायत्री को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
शिक्षिका गायत्री का खेल प्रतियोगिता के लिए चयन स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हस्तिनापुर। राजकीय हाईस्कूल राठौड़ा खुर्द की सहायक अध्यापिका (शारीरिक शिक्षा) गायत्री का प्रदेश स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता की चयनकर्ता समिति में चयन हुआ है। उन्हें बालिका वर्ग अंडर-19 की चयनकर्ता समिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 24 से 27 सितंबर तक प्रयागराज मंडल, प्रयागराज की ओर से कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए गठित चयनकर्ता समिति में शिक्षिका गायत्री को बालिका अंडर-19 वर्ग के लिए सदस्य नामित किया गया है। प्रधानाचार्य मुनीश पाल ने कहा कि प्रदेश स्तर की चयन समिति में विद्यालय की शिक्षिका का चयन होना विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें