फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्यूशन न पढ़ने पर अध्यापक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के बीआर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक ने खुद से ट्यूशन न पढ़ने पर कक्षा नौ के छात्र अभिषेक सिंह को बेरहमी से पीटा। परिजन का आरोप है कि अध्यापक की पिटाई से छात्र के दिमाग में खून के थक्के जमा हो गए। हालांकि इलाज के बाद छात्र अपने घर लौट आया है, लेकिन इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोल निवासी धीर सिंह पुत्र छितर सिंह ने बताया कि उनका पौत्र अभिषेक सिंह पुत्र आजाद सिंह हापुड़ रोड पर गांव कैली स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। परिजन का आरोप है अभिषेक पहले विद्यालय में ही तैनात अध्यापक अंकित से हापुड़ में ट्यूशन पढ़ता था। लेकिन बाद में उसने ट्यूशन छोड़ दिया। आरोप है कि इससे अध्यापक अभिषेक से क्षुब्ध हो गया। अध्यापक ने 11 जुलाई को ट्यूशन न पढ़ने पर जमकर पीटा।
इससे छात्र के सिर में चोट लग गई और उसे उल्टी व चक्कर आने लगे। परिजन ने अभिषेक को पहले कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। तीन दिन इलाज के बाद हालात नहीं सुधरी तो सोमवार को उसे मेरठ के एक न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि जांच के बाद जानकारी हुई कि उसके दिमाग में चोट लगने के कारण खून के थक्के जमा हो गए हैं। प्रधानाचार्य ने शिकायत के बावजूद अध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


बच्चे के सिर में पहले से ही कोई चोट

बच्चे के सिर में पहले से ही कोई चोट है। जिसका इलाज चल रहा था। अध्यापक पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। छात्र लगातार विद्यालय भी आ रहा है। -डाॅ. पुरुषोत्तम शर्मा, प्रधानाचार्य, बीआर इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें