फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक अनुराग मांगलिक को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय वैश्य परिवार महासंघ ने मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता व शिक्षक अनुराग मांगलिक और उनकी पत्नी गरिमा मांगलिक को सामाजिक कार्य व शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय शांति शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ. ऋतु अग्रवाल, डॉ. सोनिया गर्ग ने दोनों को पटका पहनाकर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति देकर सम्मानित किया। डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि संगठन की शिक्षक दंपती ने एक साथ मानद उपाधि प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है। अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल व संचालन डॉ. ऋतु अग्रवाल ने किया। संरक्षिका डॉ. सरिता अग्रवाल, संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. सोनिया गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अंकित गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अमित गुप्ता, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. राजीव जैन, जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता, डॉ. रुचिका जैन, दिव्या गुप्ता, रीना जैन, सुरभि जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें