मेरठ। डाॅ. ज्योत्सना जैन द्वारा संचालित बेटियां फाउंडेशन ने बुधवार को जागृति विहार स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, जागरूकता और आत्म-संरक्षण के प्रति शिक्षित करना था। कार्यशाला में बच्चों को आत्मरक्षा के सरल उपाय और अनुचित परिस्थितियों में आवाज उठाने का तरीका सिखाया गया। बच्चों ने सुरक्षित रहने का संकल्प फाउंडेशन द्वारा दिलाया गया। संवाद