फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो फैक्टरियों में 2.17 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Thu, 23 Feb 2023 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
खरखौदा के धीरखेड़ा स्थित फैक्ट्री में छापा मारती जीएसटी टीम
विज्ञापन
खरखौदा। गाजियाबाद की जीएसटी टीम ने बुधवार को धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्टील के बर्तन बनाने की फैक्टरी और स्क्रैप फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने स्क्रैप फैक्टरी में दो करोड़ रुपये और बर्तन फैक्टरी में 17 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी। अधिकारियों ने बर्तन फैक्टरी को सील कर दिया, वहीं स्क्रैप फैक्टरी मालिक को टैक्स जमा करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया।
विज्ञापन

विशेष अनुसंधान शाखा गाजियाबाद के डिप्टी कमिश्नर बृजेश कुमार दीपांकर के नेतृत्व में असिस्टेंट कमिश्नर गौरव राजपूत, मृत्युंजय कुमार, गौरव श्रीवास्तव व जीएसटी अधिकारी राजेश हेला ने टीम के साथ धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली निवासी वैभव जैन की स्टील वन बर्तन बनाने की फैक्टरी और हापुड़ निवासी मुदित बंसल की स्क्रैप फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने दस्तावेजों के साथ कच्चा माल और स्टॉक विवरण की जांच की। करीब छह घंटे चली जांच पड़ताल में कार्रवाई देर शाम तक जारी थी। दोनों फैक्टरी मालिकों ने बताया कि टीम जांच के लिए स्वतंत्र है। वे फैक्टरियों का संचालन नियमानुसार कर रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर ब्रिजेश कुमार दीपांकर ने बताया कि बर्तन बनाने वाली फैक्टरी पर 17 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। उसमें सील लगाई गई है। स्क्रैप फैक्टरी मालिक ने दो करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। कंपनी मालिक मुदित व अंकित ने मौके पर 40 लाख रुपये जमा कराए। बची रकम के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें