क्लब 60 ने बुधवार को रामापुरम स्थित उर्मिला शिक्षा संस्थान में क्रोशिया कला व ईको फ्रेंडली राखी
मेरठ। क्लब-60 ने बुधवार को रामापुरम स्थित उर्मिला शिक्षा संस्थान में क्रोशिया कला व ईको फ्रेंडली राखी की कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का उद्घाटन निशा सक्सेना ने किया। क्लब-60 के संचालक बीबी शर्मा ने बताया कि अभावग्रस्त परिवारों की आय बढ़ाने व बेटियों को हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसी कार्यशाला आयोजित होनी चाहिए। निशा सक्सेना ने ईको फ्रेंडली राखी बनाने के तरीके व लाभ बताए। साथ ही सभी को क्रोशिए व ऊन से राखी और धागे से फूल आदि विभिन्न कलात्मक चीजें बनानी सिखाईं। अध्यक्षता गार्गी श्रीवास्तव व संचालन हरि विश्रनोई ने किया। कार्यशाला में हर्ष त्यागी, हिमांशु गोयल, राजीव सक्सेना, रानी मौर्या, रेणु गोयल, लता, सोनिया आदि मौजूद रहीं। संवाद