बेटियां फाउंडेशन ने बडी प्ले स्कूल में प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों को गुड टच-बेड टच विषय
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने मंगलवार को बडी प्ले स्कूल में प्री-नर्सरी से लेकर यूकेजी के बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सरल, सहज और बाल-अनुकूल भाषा में सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी गई। टीम ने बच्चों को समझाया कि यदि कोई स्पर्श उन्हें असहज करे तो वे न कहना, वहां से हट जाना और तुरंत अभिभावक या शिक्षक को बताना जरूरी है। कार्यक्रम में बच्चों ने सवाल-जवाब के माध्यम से विषय को समझा। बेटियां फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट राधिका अत्री ने बताया कि हमारा उद्देश्य बचपन से ही बच्चों को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। ताकि वे बिना भय अपनी बात कह सकें। विद्यालय प्रशासन द्वारा भी इस पहल की सराहना की गई। संवाद