फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टैप्स क्रिकेट एकेडमी ने आगरा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में चल रही शृंखला में बृहस्पतिवार को फाइनल मैच टैप्स क्रिकेट एकेडमी और आरबीएस आगरा की टीम के बीच हुआ। इसमें टैप्स ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाई। फाइनल में आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम मात्र 72 रन ही बना सकी। टैप्स की टीम ने 15.4 ओवर में यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्लेयर ऑफ द मैच अद्विक धामा को चुना गया। उन्होंने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द सीरिज प्रतीक रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अरहान को चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अभिषेक राय, अनंत बिश्नोई सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्रजमोहन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें