फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैप्स एकेडमी मेरठ ने 7 विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोदीनगर में चल रहे पहले ऑल इंडिया आदित्य लांबा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मेरठ की टैप्स क्रिकेट एकेडमी ओर शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें टैप्स एकेडमी ने सात विकेट से जीत प्राप्त की। शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम की ओर से वीर ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में टैप्स की ओर से प्रखर ने पांच विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैप्स क्रिकेट एकेडमी ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 143 रन बनाकर जीत प्राप्त की। इसमें चिराग ने 54 रन की पारी खेली। सात विकेट से जीत प्राप्त करने के बाद प्रखर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें