फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल के सेमीफाइनल में पहुंची टेप्स और आर्यंस की टीम, आज होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
गंगानगर स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में चल रहे फुटबाल टर्नामेंट मैं खेलती टीमें।  स्रोत संवाद
विज्ञापन
गंगानगर। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंगानगर में चल रहे तीन दिवसीय इंटर स्कूल डेल्टा फुटबाल टूर्नामेंट में दूसरे दिन शानदार मुकाबले हुए। शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश ठाकुर, गुरुदेव सिंह ने किया। प्रधानाचार्या राना लुबाना ने उनका स्वागत किया। पहले मुकाबले में जेपी एकेडमी ने टेप्स-बी टीम को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में एमपीजीएस मेन विंग ने गॉडविन स्कूल से 5-4 पेनेटिली से मुकाबला जीता। चौथे मुकाबले में डीपीएस ने अध्ययन स्कूल को 1-0 से हराया। दूसरे दिन कुल छह मुकाबले खेले गए। उसके बाद पहले क्वार्टर फाइनल में आईपीएस-बी टीम ने जेपी एकेडमी को 2-1 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में डीपीएस ने विद्या ग्लोबल को 3-2 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल में टेप्स ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथे क्वार्टर फाइनल में आर्यन टीम ने सेंट फ्रांसिस्को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें