फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडलीय एथलेटिक्स की 400 मीटर दौड़ में तन्वी मलिक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में 67वीं तीन दिवसीय मंडलीय एथलेटिक्स बालक एवं बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त का विद्यालय में छात्राओं ने तिलक व पुष्प वर्षा स्वागत किया। मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय सर्वेश कुमार, क्रीड़ा सचिव डा. सुशील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह ने सम्मान किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
मंडलायुक्त ने ध्वजारोहण किया तथा गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मार्च पास्ट किया गया। खालसा इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी गई। खेल प्रतियोगिता में छह जनपद के खिलाड़ियों ने ध्वज को सलामी दी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 91 इवेंट आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 600 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रथम दिवस 24 इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ तन्वी मलिक ने 1 मिनट 9 सेकंड में पूर्ण कर प्रथम, तनीषा ने 1 मिनट 13 सेकंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में नीरू पाठक ने 1 मिनट 17 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम तथा आरुषि ने 1 मिनट 23 सेकंड में दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें